खल्लारी : सडक पार कर रहे बच्चे को कार ने मारी ठोकर, पैर, सिर... - CG Sandesh

खल्लारी : सडक पार कर रहे बच्चे को कार ने मारी ठोकर, पैर, सिर, पसली में लगी चोट..

खल्लारी थाना अंतर्गत NH 353 रोड स्कुल के सामने सडक पार कर रहे बच्चे को कार ने मारी ठोकर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

तिलक राम नागवंशी ने पुलिस को बताया कि 20 जनवरी 2022 को वह अपने घर पर था तभी करीबन 11.30 बजे गांव का खेमराज साहू फोन पर उसको बताया कि तुम्हारा भतीजा कोमल नागवंशी स्कुल से पैदल-पैदल NH 353 रोड पार कर अपने घर जा रहा था तभी करीबन 11.15 बजे रायपुर से बागबाहरा की ओर जा रही होण्डा सिटी कार क्रमांक CG 04 KR 0289 का चालक अपनी कार को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है जिसको गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार बाद डायल 112 में शासकीय अस्पताल बागबाहरा ले गये है तब वह सूचना पाकर सीएचसी बागबाहरा जाकर देखा तो उसके भतीजा कोमल नागवंशी के पैर, सिर, पसली में चोट आया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें