युवाओं को छलने ठगने के साथ साथ उनके अधिकारों को छिनने का मिशन छत्तीसगढ़ में चल रहा हैं - विक्की सलुजा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ सरकार पर युवाओं को छलने और ठगने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार बीते तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ के युवाओं को ना चुनावी वादे के मुताबिक़ भत्ता दे पाई और ना ही रोकगार और इस लिए 5 साले के रोज़गार मिशन की घोषणा कर एक बार फिर छत्तीसगढ़ के भोले भाले युवाओं को बरगलाने का छलने व ठगने का प्रयास किया जा रहा हैं।
भाजयुमो नेता विक्की सलुजा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार मिशन के नाम पर बरगला रहे हैं वहीं उनके अधिकारी अपने परिजनों को लाखों रुपये की तनख्वा पर रोज़गार दे रहे हैं।
भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों के परिजनों को लाखों रुपये मासिक का रोजगार बिना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संरक्षण के संभव ही नहीं हैं ऐसे में समझा जा सकता हैं कि जब छत्तीसगढ़ के युवाओं का रोजगार अधिकारियों के घर जा रहा हैं तो रोज़गार मिशन की जिम्मेदारी सम्भाल रहे अधिकारी और रोजगार मिशन के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किस मिशन में लगे हैं। उन्होंने कहा कि साफ हैं छत्तीसगढ़ के युवाओं को छलने ठगने के साथ साथ उनके अधिकारों को छिनने का मिशन छत्तीसगढ़ में चल रहा हैं। भाजयुमो नेता विक्की सलुजा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं किया जाएगा जिनका 2 साल बाद जाना तय हैं जिनके कल का भी कोई ठिकाना नहीं वे 5 साल के मिशन का बहाना बना कर बच नहीं सकते।
अन्य सम्बंधित खबरें