महासमुंद : पुरानी रंजिश को लेकर लोहे के बाट से हमला कर जान स... - CG Sandesh

महासमुंद : पुरानी रंजिश को लेकर लोहे के बाट से हमला कर जान से मारने की धमकी.

महासमुंद क्षेत्र के वार्ड नं0 1 में पुरानी रंजिश को लेकर लोहे के बाट से हमला कर जान से मारने की धमकी. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

पार्थी चेतन चक्रधारी ने पुलिस को बताया कि जिसमें आरोपी बलदाउ विश्वकर्मा एवं उसका बेटा होरीलाल विश्वकर्मा द्वारा प्रार्थी के दुकान के पास आकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर एक राय होकर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर दुकान के पास रखे हुए तौल करने का लोहे के बाट 500 ग्राम वाली को उठाकर मारने की कोशिश किया जिससे बचने के लिये उसके द्वारा रोकने पर उसके दाहिने कंधा को चोटें आई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें