महासमुंद : हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर 11 हजार की चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद : हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर 11 हजार की चोरी.

महासमुंद थाना अंतर्गत कचहरी चौक के पास हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर 11 हजार की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मदन शर्मा ने पुलिस को बताया कि हनुमान मंदिर कचहरी चौक महासमुंद में पिछले 07-08 सालों से पुजारी के रूप में कार्यरत है. 20 जनवरी 22 को रात्रि करीबन 09 बजे रोज की तरह हनुमान मंदिर के पूजन विधि सम्पन्न होने पश्चात पट बंद कर ताला लगाकर अपने घर चला गया था। हनुमान मंदिर में उसकी दान पेटी मंदिर के गर्भ गृह में ही रखा करते थे। बगल में स्थित शनि मंदिर की दान पेटी को भी सुरक्षा के लिए हनुमान मंदिर के ही गर्भ गृह में रखा करते थे। हनुमान मंदिर में पृथक से सीसीटीव्ही कैमरा सिस्टम लगाया गया था यह 21 जनवरी 2022 को प्रात: 05 बजे वह हनुमान मंदिर गया तो देखा कि मंदिर कक्ष के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था भितर गया तो गर्भ गृह में लगे दोनो ताले भी टूटे हुए थे गर्भ गृह में रखी हुई हनुमान मंदिर एवं शनि मंदिर के दान पेटी का ताला भी टूटा हुआ था एवं उसमें रखे हुए करीबन 8000 रूपये गायब थे तथा मंदिर में लगे हुए सीटीटीव्ही कैमरे का डीव्हीआर कीमती करीबन 3000 रूपये भी नही था। 20 जनवरी 22 के दरम्यानी रात किसी अज्ञात चोर द्वारा मंदिर की दान पेटी से लगभग 8000 रूपये एवं सीटीटीव्ही कैमरे का डीव्हीआर को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें