बेटी के बलात्कार के आरोपी को पिता ने कोर्ट परिसर में गोली मारकर की हत्या
भारत में आए दिन भर की घटनाएं बढ़ती जा रही है. कितनी सारी घटनाएं हैं जो पुलिस तक पहुंच जाती है और कई सारी घटनाएं अब भी बदनामी के डर से छिपा ली जाती है. हर दूसरे दिन हम ऐसी घटनाएं देख रहे हैं जिसमें बाप ने बेटी के साथ भाई ने बहन के साथ रेप किया. इनमें ज्यादातर घटनाएं किसी जान पहचान के द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने रेप करने और उसके बाद डरा धमका कर या प्राकृतिक तरीके से परेशान करके बात को छुपाने पर जोर दिया जाता है. कई घटनाओं के अपराधियों को पकड़ लिया जा रहा है तो कई घटनाओं के यह अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं.
ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर से आया है. यहां एक पिता ने अपनी बेटी के बलात्कार के आरोपी को कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी. मरने वाले का नाम दिलशाद हुसैन बताया जा रहा है. दिलशाद हुसैन बिहार का रहने वाला था आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर वह तारीख पर दीवानी कचहरी पहुंचा था वहीं उसके उपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताते हैं कि दिलशाद के वकील बाहर आकर उससे मिलने वाले थे, इसी दौरान लड़की के पिता की उस पर नजर पड़ गई उस दौरान दिलशाद अपने वकील का इंतजार कर रहा था. बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने उसे देखते ही गोली चला दी, लेकिन पहली गोली मिस हुई दिलशाद भागने लगा. इसके बाद लड़की के पिता ने उसे दौड़ाकर पीछे से गोली मार दी.