महासमुंद : 96 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ तीन गिरफ्तार.
महासमुंद पुलिस को 21 जनवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति स्कूटी क्रमांक CG07LM 6925 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुये महासमुंद शहर की ओर जा रहा है पुलिस की टीम मौके पर पहुचा तो एक व्यक्ति मोटर सायकल से अवैध शराब परिवहन करते आ रहा था जिसे अम्बेडकर चौक महासमुन्द के पास घेराबंदी कर पकडकर सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से एक हीरो प्लेसर काले रंग की स्कूटी क्रमांक CG07LM 6925 तथा एक प्लास्टिक चूंगडी में 40 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 ML शराब भरी हुई जुमला 7200 M.L किमती 3200 जुमला किमती 23200 रूपये को जप्त किया गया.
इसी तरह महासमुंद पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति उतम फ्यूल्स के पीछे महासमुन्द बिक्री हेतु अवैध रूप से शराब रखा है पुलिस की टीम मौके पर पहुच कर एक व्यक्ति को उत्तम फ्यूल्स महासमुन्द के पीछे घेराबंदी कर पकडकर सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 32 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 ML शराब भरी हुई जुमला 5760Ml किमती 2560 रूपये को जप्त किया गया ।
इसी तरह महासमुंद पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति पैशन प्रो हिरो मो0सायकल क्रमांक CG06GJ 2377 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुये तुमगांव से महासमुंद की ओर जा रहा है पुलिस की टीम मौके पर पहुचा तो एक व्यक्ति मोटर सायकल से अवैध शराब परिवहन करते आ रहा था जिसे तुमगांव रोड ओव्हर ब्रीज के पास घेराबंदी कर पकडकर सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे सेएक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 24 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 06 पौवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 ML जुमला 5400 ML किमती 2640 रूपये एवं एक पुराना इस्तेमाली पैशन प्रो हिरो मो0सायकल क्रमांक CG06GJ 2377 किमती करीबन 25000 रूपये जुमला रकम 27640 रूपये जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।