बागबाहरा : बिना नंबर के मोटरसायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन करते 3 गिरफ्तार.
बागबाहरा पुलिस ने तीन व्यक्तियों को बिना नंबर के मोटरसायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को ग्राम मोंगरापाली चौक में आरोपी भागीरथी साहू पिता नरेश राम साहू उम्र 38 साल, शिवा यादव पिता सुकदेव यादव उम्र 20 साल व कमल यादव पिता चमरू यादव उम्र 20 साल निवासी कर्रापारा बागबाहरा अवैध रूप से 20800 एम.एल. जेब्रा छाप महुवा शराब कीमती 5200 रू. को बिक्री करने वास्ते बीना नम्बर मो.सा. किमती 40000 रू. में परिवहन करते मिले, जिसे जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें