3 वर्षों तक करता रहा दुष्कर्म, युवती ने थाने में की शिकायत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती ने थाने में केश दर्ज काराई है की एक युवक उसे शादी का झांसा देकर 3 वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा. युवती ने जब उसे शादी करने के लिए कहा तो युवक ने शादी करने से इंकार करने लगा. पुलिस ने युवती की शिकायत पर केश दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, युवती सरकंडा इलाके में रहती है. 3 साल पहले पढाई के दौरान उसकी मुलाकात मुंगेली के मुकेश लहरे से हुई थी. इसके बाद दोनों मिलने लगे थे और युवती को शादी करने का वादा कर दिया और 3 साल तक संबंध बनाता रहा. फिर जब कुछ दिन पहले लड़की ने उसे शादी करने कहा तो मुकेश ने शादी करने से मुकर गया. इससे परेशान होकर युवती ने अब पुलिस से मामले की शिकायत की है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अब केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है.