बागबाहरा : पत्रकार पर कबाड़ी वाले ने ब्लेड से किया हमला.
महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में आज एक पत्रकार पर कबाड़ी वाले ने ब्लेड से हमला कर दिया. जिसके बाद जिले के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है.
घटना आज दोपहर करीब 1 बजे की है, जिसमे पत्रकार सोमनाथ टोंडेकर पर यह जानलेवा हमला किया गया, इस घटना के बाद पत्रकारों ने हमला करने वाले पर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है.
आपको बता दें कि जिले में लगातार अवैध कबाड़ी का व्यापार फल फूल रहा है, इन कबाड़ी वालों से घर के बाहर रखा सामन भी अब सुरक्षित नहीं है. रात में घर के अंदर बाउंड्री में रखा सामान भी ये घुसकर चुरा लेते हैं और कबाड़ी में बेच देते हैं.
आपको बता दें कि सरायपाली, बसना और पिथौरा में दिनों दिन इन कबाड़ी वालों की तादाद बढ़ती जा रही है, बहार से आकर लगातार ये नगर की सड़कों में अवैध रूप से कब्ज़ा जमाने के साथ अवैध रूप से करोड़ो के कबाड़ी का व्यापार कर रहे हैं. जिन्हें राजनैतिक संरक्षण मिलने की भी आशंका है. जिसके चलते इनपर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है.
वहीं पत्रकार पर हुए इस हमले के बाद अब इन अपराधियों पर क़ानूनी संरक्षण को लेकर भी सवाल पत्रकारों ने उठाये हैं, और पत्रकार पर हमला करने वाले की गिरफ्तारी और उसपर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की मांग की गई है.