आईपीएल (IPL) सीजन 2022 भारत में होगा. इस बार कुल 10 टीमें मै... - CG Sandesh

आईपीएल (IPL) सीजन 2022 भारत में होगा. इस बार कुल 10 टीमें मैदान में

इंडियन प्रीमियर लीग का 2022 सीज़न भारत में बंद दरवाजों के पीछे आयोजित किया जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने शनिवार को खुलासा किया कि मुंबई इस कैश-रिच लीग के आगामी संस्करण की मेजबानी करेगा.

वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) और डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में संभावित स्थान होंगे, जबकि पुणे में कुछ मैचों की मेजबानी भी हो सकती है. “आईपीएल 2022 भारत में बिना भीड़ के आयोजित किया जाएगा. संभावित स्थान वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई), मुंबई और पुणे में डीवाई पाटिल स्टेडियम हैं., “बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने एएनआई को बताया “आईपीएल 2022 केवल भारत में होगा. यह मुंबई में होगा और बिना भीड़ के होगा.

आईपीएल के आगामी 2022 सीजन में दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ भी शामिल होंगी. देखना है कि यह दो नई टीमें की तैयारी के साथ मैदान में उतरती है. नहीं टीमों के खेलने से इस सीजन का आईपीएल और भी मजेदार होगा.


अन्य सम्बंधित खबरें