ऑटोमोबाइल में कैरियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए बड़ी ख... - CG Sandesh

ऑटोमोबाइल में कैरियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सर्टिफिकेट कोर्स के बाद उन्हीं की कंपनी में जॉब करने का मौका

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सर्टिफिकेट कोर्स और जॉब का सपना देखने वाले युवकों के लिए बहुत बड़ा मौका है. रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड एकसाथ मिलकर एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन शुरु कर रहे हैं.

18 से 20 साल के युवक सर्टिफिकेट कोर्स और जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए दसवीं परीक्षा में कम से कम 50% अंकों होना अनिवार्य है. यह प्लेसमेंट की प्रोसेस ऑनलाइन है. इसके जरिए लोग मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड से जुड़कर सर्टिफिकेट कोर्स पा सकते हैं. जिसके बाद उन्हें कंपनी में ही जॉब दे दी जाएगी.

ट्रेनिंग के दौरान भी रुपए दिया जायेगा. सिलेक्ट होने वाले युवकों को मारुति सुजुकी मोटर्स के गुजरात और गुरुग्राम स्थित प्लांट में 2 साल के सर्टिफिकेट कोर्स करवाए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक इस कोर्स को चलने के दौरान आवेदक को 13 हजार से 28 हजार रुपए हर माह मानदेय दिया जाएगा. 12 लाख रुपए का आस पास एक्सीडेंट इंश्योरेंस और 50 हजार का मेडिकल इंश्योरेंस दिया जायेगा.

कंपनी में सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना भी बिना शुल्क से उपलब्ध कराया जाएगा. इतना ही नहीं अगर कैंडिडेट सिलेक्शन के बाद 100 परसेंट अटेंडेंस रखते हैं तो उनकी उपस्थिति पर 800 रुपए हर महीने अटेंडेंस बोनस और हर सेमेस्टर में तीन अवकाश से कम होने पर 2400 और कोर्स खत्म होने पर 24 अवकाश से कम होने पर 7200 अतिरिक्त सेमेस्टर बोनस भी मिलने की सूचना है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें