बागबाहरा : कबाडी संचालक ने INH संवाददाता पर किया जानलेवा हमल... - CG Sandesh

बागबाहरा : कबाडी संचालक ने INH संवाददाता पर किया जानलेवा हमला.

बागबाहरा क्षेत्र में कबाडी संचालक ने INH न्यूज चैनल के संवाददाता पर जानलेवा हमला किया. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

सोमनाथ टोंडेकर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कन्हारपुरी खल्लारी का रहने वाला है INH न्यूज चैनल में बागबाहरा ब्लाक सवाददाता के रूप में कार्य करता है 22 जनवरी 2022 को 12/30 बजे सूचना मिला कि सुबोध गुप्ता कबाडी वाला कार क्रमांक CG 04 HC 5557 को डिसमेंटल कर रहे है सूचना पाकर सुबोध गुप्ता के कबाडी दुकान बागबाहरा आये और उक्त डिसमेंटल हो रहे कार की विडियों बना रहा था उसको देखकर जबरदस्ती सुबोध गुप्ता एवं उसके कर्मचारियों द्वारा जाति सूचक गालियों का प्रयोग करते हुये आरी ब्लेड से जान से मारने का प्रयास किया और मारपीट किया जिससे उसके दाहिना हाथ की अंगुठा में एवं मुह के अंदरूनी भाग में गंभीर चोट लगी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें