जिंदगी में है पैसे की कमी, तो करें इन 3 मंत्रों का जाप, मां... - CG Sandesh

जिंदगी में है पैसे की कमी, तो करें इन 3 मंत्रों का जाप, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

हिंदू धर्म  में हर एक कार्य को करने से पहले मंत्रों को जाप का महत्व है. नहाने से लेकर रात्रि में निंद्रा लेने तक के मंत्र हैं, जिनका जाप करके जीवन में सफलता और सुख शांति को पाना जा सकता है. यही कारण है कि शास्त्रों में भी खास रूप से देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कुछ अहम मंत्रों के बारे में उल्लेखित किया गया है. 

देवी देवताओं को प्रसन्न करने वाले ये मंत्र बहुत ही शक्तिशाली होते हैं और अगर इनको जाप व्यक्ति प्रतिदिन करता है तो धन से जुड़ी हर प्रकार की समस्या का नाश हो जाता है. आपको बता दें कि ये खास मंत्र जिनका सुबह या रात को सोने से पहले खास रूप से जाप किया जाए जिसके बाद इनका असर जीवन में दिखता है-

कनकधरा स्तोत्र
श्री शंकराचार्य जी ने कनकधरा स्तोत्र की रचना गरीबों के कल्याण के लिए की थी. माना जाता है कि इस खास स्तोत्र का अगर व्यक्ति सुबह या रात को सोने से पहले पाठ करता है तो उसको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा की प्राप्त होती है.इसको साथ ही जीनव में धन से जुड़ी हर समस्या का नाश भी होता है. 

कनकधरा स्तोत्र के कुछ अंश हैं- “अंगहरे पुलकभूषण माश्रयन्ती भृगांगनैव मुकुलाभरणं तमालम। अंगीकृताखिल विभूतिरपांगलीला मांगल्यदास्तु मम मंगलदेवताया:।।1।। मुग्ध्या मुहुर्विदधती वदनै मुरारै: प्रेमत्रपाप्रणिहितानि गतागतानि। माला दृशोर्मधुकर विमहोत्पले या सा मै श्रियं दिशतु सागर सम्भवाया:।।2।। इनका जाप रात में सोने से पहले करना काफी फलदायी माना गया है.


श्रीसूक्त
अगर आपके जीवन में धन की समस्या है तो श्रीसूक्त इस परेशानी को दूर करता है, क्योंकि मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए श्रीसूक्त लाभकारी साबित होता है. श्रीसूक्त का उल्लेख ऋगवेद में भी खास रूप से किया गया है. श्रीसूक्त के कुछ श्लोक इस प्रकार हैं- ॐ हिरण्य-वर्णां हरिणीं, सुवर्ण-रजत-स्त्रजाम्। 

चन्द्रां हिरण्यमयीं लक्ष्मीं, जातवेदो म आवह।। तां म आवह जात-वेदो, लक्ष्मीमनप-गामिनीम्। यस्यां हिरण्यं विन्देयं, गामश्वं पुरूषानहम्।। अश्वपूर्वां रथ-मध्यां, हस्ति-नाद-प्रमोदिनीम्। श्रियं देवीमुपह्वये, श्रीर्मा देवी जुषताम्।। इसका जाप जीवन में धन की प्राप्ति करवाता है.

कुबेर मंत्र
कुबेर को हमेशा से ही धन की देवी मां लक्ष्मी का कोषाध्यक्ष माना जाता है. जिस घर में कुबेर की पूजा होता है वहां धन की कमी नहीं होती है. ऐसे में धन से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए कुबेर के मंत्रों का जाप हर किसी के बहुत ही लाभदायक साबित होता है. कुबेर को प्रसन्न करने के लिए ‘यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये। धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापाय स्वाहा।।’ इस मंत्र का जाप प्रतिदिन करना चाहिए.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें