महासमुन्द : चखना सेंटर में लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपल... - CG Sandesh

महासमुन्द : चखना सेंटर में लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

महासमुन्द पुलिस को 23 जनवरी 22 को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बेमचा में सेवक निर्मलकर के चखना सेंटर के पास अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी के घटना स्थल सेवक निर्मलकर के चखना सेंटर के पास गये जहां पर आरोपी हीरालाल कन्नौजे द्वारा लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर हीरालाल कनौजे उम्र 50 साल साकिन बिरकोनी थाना जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें