पिथौरा : 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.
पिथौरा पुलिस ने 23 जनवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम किशनपुर तालाब मेड़ के पास लक्ष्मीपुर जंगल तरफ से दो व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब ला रहे है पुलिस की टीम किशनपुर तालाब मोड़ के पास पहुंचकर घेराबंदी कर शराब लाते दो व्यक्तियों को पकडे नाम पता पूछने पर अपना नाम 1.लक्ष्मीलाल विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष, 2.परदेशी विश्वकर्मा उम्र 60 वर्ष साकिनान किशनपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताये. आरोपीगणों के कब्जे से एक 10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन में करीब 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें