पिथौरा : बेकाबू होकर पलटी कार, एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल।
आज महासमुंद जिले के पिथौरा से एक बड़ी घटना निकलकर सामने आई है। जिसमे एक व्यक्ति की मौत तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच रायगढ़ से रायपुर जा रही कार क्रमांक OD 15 S 3845 पिथौरा के ग्राम टेका के पास बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें एक की मौत और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमे 5 घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, इसमे 2 गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें