पिथौरा : सड़क हादसे में हुई मौत के बाद वाहन चालक पर दर्ज हुआ ... - CG Sandesh

पिथौरा : सड़क हादसे में हुई मौत के बाद वाहन चालक पर दर्ज हुआ मामला.

आज सुबह करीब 11:30 बजे पिथौरा के ग्राम टेका NH-53 रोड पर हुए सड़क दुर्घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत तथा 5 लोग घायल बताये जा रहे थे.

पुलिस ने बताया है कि वाहन चालक आशीष पाणीग्रही निवासी भाटली बरगढ़ कार क्र- OD-15 3845 को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पिथौरा के ग्राम टेका के पास एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे कार में बैठ  मृतक कांता कुमार प्रधान पिता गुरूदेव उम्र 39 साल निवासी तामधार  बिरनीपाली जिला रायगढ़ को गंभीर चोंट आने से मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की मर्ग जांच पर से अपराध धारा 279, 337, 304 ए कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें