बागबाहरा : गैरेज के बाहर खड़ी ट्रक के चक्के हुए पार, मामला दर... - CG Sandesh

बागबाहरा : गैरेज के बाहर खड़ी ट्रक के चक्के हुए पार, मामला दर्ज.

महासमुंद जिले में लगातार चोरी की घटनाएँ बढ़ती जा रही है, जिले में अवैध रूप से कबाड़ी का कारोबार बढ़ने ने कारण आये दिन कहीं ना कहीं चोरी होने की घटना सामने आ रही है. जिसमे कुछ लोग चोरी के बाद पुलिस में शिकायत करने पहुँच रहे हैं तो कई मामलों में पुलिस से भी शिकायत नहीं की जा रही है.

ऐसा अंदेशा है कि ये चोर सामान चोरी कर क्षेत्र के ही कबाड़ी दुकानो में बेच रहे हैं, जिनकी संख्या दिनों दिन बढ़ रही है. और लोगों का सामान अब सुरक्षित नहीं रहा है.

घटना बागबाहरा थाने की है, जहाँ गैरेज के बाहर खड़ी की गई गाड़ी के किसी ने टायर डिस्क सहित चुरा लिए. मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है.

रिपोर्ट के अनुसार घटना 24 जनवरी के रात 12 से सुबह 6 बजे की बीच की बताई गई है, जब बागबाहरा में धनुज गैरेज के पास अज्ञात चोर ने प्रार्थी   चन्द्रभान साहू पिता तोरण प्रसाद साहू उम्र 25 के ट्रक क्र- CG-04 JB-3555 एवं CG-04 HA-3855 दोनो गाड़ी से 2-2 नग टायर डिस्क सहित किमती 80000 रू. को चोरी कर ले गया.

बताया गया कि यह गाड़ी घटनास्थल पर मरम्मत कार्य हेतु खड़ी थी, जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 379 भादवि कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें