नार्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मे... - CG Sandesh

नार्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (NEIGRIHMS) में समूह बी एंड सी के लिए निकली भर्ती

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवारों को 10 वीं या 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. डिग्री, बी.एससी. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्थान से डिग्री या समकक्ष होनी चाहिए.

आयु सीमा:

उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए. एससी / एसटी / ओबीसी / पीडब्ल्यूडी / पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट रहेगी.

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 15 जनवरी 2022 एवं आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2022 के आसपास तक

शुल्क विवरण:

सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500/- रुपये रखा गया है. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250/- रुपये रखा गया है.

वेतन विवरण:

ग्रुप बी एंड सी (जूनियर परफ्यूज़निस्ट, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), स्टोर कीपर, हेल्थ इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट, ऑडियोमेट्रिक टेक्निशियन, टेक्निकल असिस्टेंट, डेंटल मैकेनिक, हिंदी टाइपिस्ट, डार्क रूम असिस्टेंट) के लिए पे लेवल -2 का रु. 19900 से लेवल – 6 का रु.35400 वेतनमान तय किया गया है.

आवेदन कैसे करें:

आवेदन करने का तरीका: ऑफलाइन के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

डाक का पता: रिक्रूटमेंट सेल, एस्टैब्लिशमेंट, सेक्शन- III, "नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज, मावडुआंगडिआग शिलांग-793018 सुपरस्क्रिबिंग), एनईआईजीआरआईएचएम.

नौकरी स्थान: मेघालय


अन्य सम्बंधित खबरें