सांकरा : शराब के नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने स्कूली छात्र... - CG Sandesh

सांकरा : शराब के नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने स्कूली छात्राओं को मारी ठोकर, अस्पताल ले जाते समय एक की मौत.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम रिखादादर में शराब के नशे में धुत्त एक ट्रैक्टर चालक ने मध्यान्ह भोजन के समय प्राथमिक शाला के मेन गेट के पास खड़ी दो छात्राओं को अपने ट्रेक्टर से जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे अस्पताल ले जाते समय एक छात्रा की रास्ते मे मौत हो गई.

घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है, जब मध्यान भोजन की थाली धोकर छात्रा गेट से अंदर प्रवेश कर रही थी. ठीक उसी समय शराब के नशे में धुत आयशर  ट्रैक्टर के चालक ऋषिकेश बरिहा पिता मोती सिंह बरिहा उम्र 20 वर्ष ने तेज रफ्तार एवं  लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए जबरदस्त ठोकर मार दी.

जिसमें दोनों छात्रा प्राची ताण्डी एवं बिंदिया यादव को ठोकर मारते स्कुल के मेन गेट में जाकर टकरा कर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे बिंदिया यादव के को गंभीर चोट लगा, तथा प्राची ताण्डी के पैर में चोट आई है तथा स्कुल के लोहे का गेट क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में एक  छात्रा को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा  ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

मामले में आरोपी चालक ऋषिकेश बरिहा उम्र 20 साल के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें