सांकरा : ठेला में लोगों को शराब पीने के लिये साधन उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सांकरा पुलिस को 25 जनवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि बसंत डहरिया सावित्रीपुर डोंगरीयाडीपा का अपने ठेला में लोगों को शराब पीने के लिये पानी पाउच, गिलास उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम आरोपी के ठेला में गया जहां पीने वाले लोग भाग गये जिससे आरोपी बसंत डहरिया से 04 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है, 04 नग खाली शीशी 180 एमएल वाला, 05 नग पानी पाउच को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें