कोमाखान : 104 पाऊच जेब्रा छाप देशी महुआ शराब के साथ महिला गि... - CG Sandesh

कोमाखान : 104 पाऊच जेब्रा छाप देशी महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार.

कोमाखान पुलिस को 25 जनवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि कोमाखान चौखड़ी के पास एक महिला एक प्लास्टिक के झोले में अवैध रूप से जेब्रा छाप देशी महुआ शराब रखकर बस का इंजतार कर रही है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये हुलिया की महिला कोमाखान चौखड़ी NH 353 रोड़ में मिली संदेहियां से नाम पता पुछने पर संदेहियां ने अपना नाम संगीता पुरैना पति प्रदीप पुरैना उम्र 27 साल साकिन वार्ड नंबर 11 जग्गा घर के पास नयापारा थाना व जिला महासमुंद का निवासी होना बतायी. संदेहियां के कब्जे में रखे एक प्लास्टिक के झोला की तलाशी लिवाया गया तो उक्त झोले के अंदर 104 पाऊच जेब्रा छाप देशी महुआ शराब प्रत्येक पाऊच में 200 एम.एल. भरी हुई कुल जुमला शराब 20800 एम.एल. कीमती 5200/- रूपये रखे मिला.

आरोपियां का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें