रेमडा़ में मनाया गया गणतंत्र दिवस, हमें 'सत्य' और 'अहिंसा' क... - CG Sandesh

रेमडा़ में मनाया गया गणतंत्र दिवस, हमें 'सत्य' और 'अहिंसा' के मार्ग पर चलना होगा: प्राचार्य वीरेन्द्र साहू

रेमडा़: 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस बार यह कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है. गणतंत्र दिवस के आयोजन में उन्हीं वयस्कों को अनुमति दी गई थी जो टीके के दो खुराक ले चुके हैं. 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों के लिए एक खुराक होना जरूरी था. गत वर्षानुसार इस वर्ष के 73 वें गणतंत्र दिवस में झंडोत्तोलन विधिवत हाई स्कूल रेमडा़ के प्रभारी प्राचार्य व संकुल नोडल अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार साहू जी के करकमलों से संपन्न हुआ. अगुवाई श्री टीकेलाल बेहरा जी ने किया. ग्राम पंचायत रेमडा़ में भी ध्वजारोहण उपसरपंच श्री उसतराम पटेल जी की अगुवाई में सरपंच महोदया पार्वती नेताम जी ने किया. झंडा सलामी व राष्ट्रगान के बाद प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों को ईमानदारी पूर्वक निभाना चाहिए. इसमें हमारे देश की उन्नति छिपी हुई है. 'बापू' को याद करते हुए उन्होंने आशा जताई कि हमें 'सत्य' और 'अहिंसा' के मार्ग पर चलना होगा. हम सभी को उपर्युक्त दो बातों को चरितार्थ करने का भरसक प्रयास करना चाहिए. यह शिक्षित और अच्छे व्यक्ति बनने की राह है.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य सोहनलाल पटेल जी, लक्ष्मण साखरे जी, राजेश प्रधान जी (प्रधान पाठक- प्राथमिक शाला रेमडा़), टीकेलाल बेहरा जी (प्रधान पाठक- पू.मा.शा.रेमडा़), अशोक साहू जी, सुभाष धराई जी, महेंद्र कुमार साहू जी रत्ना कर जी, रीता पति जी, रेखा थानापति जी, व शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष व सदस्यगण तथा गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित थे.



अन्य सम्बंधित खबरें