लैलूंगा :- एकलव्य कम्प्यूटर एजुकेशन एवं नेहरू युवा केंद्र लै... - CG Sandesh

लैलूंगा :- एकलव्य कम्प्यूटर एजुकेशन एवं नेहरू युवा केंद्र लैलूंगा के द्वारा 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

एकलव्य कम्प्यूटर एजुकेशन में 73 वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भूतपूर्व विधायक ह्रदय राम राठिया के द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें उनके साथ सुरेश डगला नेतराम साहू,  नकुल साय, कलिन्दर नायक एवं दर्शन साह मौजूद रहे।

कार्यक्रम को ह्रदय राम राठिया द्वारा संबोधित किया गया एवं एकलव्य कम्प्यूटर के सभी युवाओं को उन्होंने रोजगार, बेरोजगारी, संविधान के नियम एवं स्वरोजगार से जुड़े जानकारियों को साझा करते हुए सभी युवाओं को प्रेरित किया साथ ही सुरेश डगला द्वारा भारत के संविधान, सोशल मीडिया एवं   वन के नैतिकता के बारे में सभी युवाओं को संबोधन किया कार्यक्रम के समाप्ति के समय एकलव्य एजुकेशन के चेयरमैन एवं फाउंडर आशीष कुमार द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का धन्यवाद अर्पित कर युवाओं को आत्मनिर्भर एवं स्किल एजुकेशन से संबंधित चर्चाएं की कार्यक्रम के शुभ अवसर पर एकलव्य कम्प्यूटर एजुकेशन के डायरेक्टर अरुण डुंगडुंग, HOD विनोद नाग, Consultant सोनू साहू, एवं स्टाप ईश्वर खम्हारी, ऋषि गुप्ता, प्राची पंडा, रमेश कुजूर, संजय पैंकरा, अर्चना कुजूर, रमेश चौहान उपस्थित रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें