सांकरा : ग्राम अंसुला से 10 लीटर महुआ शराब जप्त.
सांकरा पुलिस ने 26 जनवरी को शाम करीब 6:30 बजे ग्राम अंसुला में एक व्यक्ति से अवैध रूप से 10 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि ग्राम अंसुला पाटनदारद रोड़ किनारे देव कुमार पिता बहादुर नेताम उम्र 29 साल निवासी अंसुला अवैध रूप से 10,000 एम.एल. महुवा शराब कीमती 2000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर रखे मिला जिसे जप्त कर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें