तेन्दुकोना : बस स्टेशन चौक में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध ... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : बस स्टेशन चौक में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

तेन्दुकोना पुलिस को 26 जनवरी 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भुरकोनी में एक व्यक्ति बस स्टेशन चौक में आम जगह पर लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम घटना स्थल में दबिश दिया। शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये। शराब पिलाने वाले व्यक्ति को नाम पता पूछने पर अपना नाम लेखराम सेन पिता हरक राम सेन उम्र 30 वर्ष साकिन छिन्दौली थाना तेन्दूकोना जिला महासमुन्द(छ.ग.) का होना बताया । मौके पर एक सफेद प्लास्टिक की झिल्ली में भरी हुई करीबन180ML महुआ शराब किमती 50/- रूपये एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास मिला जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें