DRDO में निकली बम्पर भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई
भारत सरकार के (DRDO) डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन में कुल 150 पदों पर भर्ती निकली है. अभ्यर्थी 7 फरवरी तक DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को दो टेस्ट का सामना करना पड़ेगा 1.रिटर्न टेस्ट और 2.इंटरव्यू. इंटरव्यू में क्वालीफाई करना जरूरी है. जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स की रिसर्च विंग में ट्रेड, टेक्निशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद पर नियुक्ति मिलेगी.
कुल पदों की वेकैंसी : 150
ग्रेजुएट अपरेंटिस - 40 पद
टेक्निशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस - 60 पद
ट्रेड अपरेंटिस - 50 पद
योग्यता:
• ग्रेजुएट अप्रेंटिस: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/ बीटेक या बीकॉम या बीएससी डिग्री पास सर्टिफिकेट होनी चाहिए.
• टेक्निशियन अप्रेंटिस या डिप्लोमा अप्रेंटिस : उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में डिप्लोमा किया प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) होना चाहिए.
• ट्रेड अप्रेंटिस: सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए. हालांकि, ऐसे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं हैं, जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त कर ली है.
आयु सीमा : 1 जनवरी 2022 को 18 साल या 18 साल अधिक उम्र होना जरूरी है.
चयन प्रक्रिया : ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई तीनों ही लेवल के पदों पर भर्ती शैक्षणिक योग्यता के अंकों, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगी.
कितना मिलेगा स्टाइपेंड :
ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 9 हजार रुपए हर महीना.
टेक्निशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस : 8 हजार रुपए हर महीना.
ट्रेड (आईटीआई) अप्रेंटिस : सरकार के नियमानुसार स्टाइपेंड मिलेगा.
कैसे करें आवेदन
1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए rac.gov.in को जाना होगा.
2. वेबसाइट की होम पेज पर What's New के लिंक पर जाएं.
3. DRDO GTRE Apprentice Degree / Diploma / ITI Trainee Recruitment 2022-23 के लिंक पर क्लिक करें.
4. अगले पेज पर Apply Here की ऑप्शन पर जाएं.
5. अपने डिटेल्स भरने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
6. रजिस्ट्रेशन के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.