फरवरी 28 दिन का महीना और 12 दिन बैंक बंद, जल्दी निपटा ले बैं... - CG Sandesh

फरवरी 28 दिन का महीना और 12 दिन बैंक बंद, जल्दी निपटा ले बैंक से जुड़े काम

अगर आपके पास भी फरवरी में बैंक से संबंधित कोई कामकाज लंबित हैं, तो यह जानना महत्वपूर्ण है कि अगले महीने फरवरी में बैंक कब -कब बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारी जारी की गई सूची के मुताबिक, अगले महीने यानी फरवरी में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. ग्राहक इस समय एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे. हालांकि, सभी राज्यों में इतने दिनों की छुट्टियां नहीं होंगी. ऐसे में बैंक के काम से घर से निकलने से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें.

•2 फरवरी: सोनम लोचर (गंगटोक में बैंक बंद)

•5 फरवरी: सरस्वती पूजा/श्री पंचमी/बसंत पंचमी (अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद)

•6 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

•12 फरवरी: महीने का दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)

•13 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

•15 फरवरी: मोहम्मद हज़रत अली का जन्मदिन/लुई-नागई-नी (इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद)

•16 फरवरी: गुरु रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद)

•18 फरवरी: डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद)

•19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद)

•20 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

•26 फरवरी: महीने का चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)

•27 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)


अन्य सम्बंधित खबरें