महासमुन्द : पुरानी रंजीश की बात को लेकर लोहे के राड से पिटाई... - CG Sandesh

महासमुन्द : पुरानी रंजीश की बात को लेकर लोहे के राड से पिटाई, हालत गंभीर.

महासमुन्द थाना अंतर्गत तुमगांव चौक में पुरानी रंजीश की बात को लेकर लोहे के राड से कर दी पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संत निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि युगल किशोर निर्मलकर उसका लडका है, जो 27 जनवरी 22 को सुबह 10.30 बजे जिला अस्पताल महासमुन्द से फोन करके उसे बताया कि 26 जनवरी 22 को रात्रि करीबन 10.30 बजे तुमगांव चौक साहू चाय दुकान के पास खडे थे वही पर उपस्थित शुभम चन्द्राकर, सुत्यान खान से पुरानी रंजीश की बात को लेकर झगडा विवाद होने लगा, शुभम चन्द्राकर, सुत्यान खान के द्वारा उसे मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे। तथा दोनो के द्वारा मिलकर लोहे के राड से मारपीट किये जिससे उसके पैर एवं सिर में काफी चोट लगी थी, जिसके ईलाज के लिये उसे रात में ही शिवा मोबाइल दुकान के संचालक शिवा ने जिला अस्पताल महासमुन्द ले आये थे, जहा उसका ईलाज चल रहा है। तब वह जिला अस्पताल महासमुन्द जाकर देखा की उसके लडके का पैर, सिर एवं चेहरा में काफी चोटे आयी है, जिसका अस्पताल मे ईलाज चल रहा है। उसके लडके युगल निर्मलकर को पुरानी रंजीश की बात को लेकर महासमुन्द के शुभम चन्द्राकर, सुत्यान खान के द्वारा लोहे की राड से मारपीट कर चोट पहुचाया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें