खल्लारी : 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.
खल्लारी पुलिस को 27 जनवरी 2022 को मुखबिर सुचना मिला की एक व्यक्ति काला रंग की मोटर सायकल में ग्राम पचरी से ग्राम झारा की ओर अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते ले जा रहा है पुलिस स्टाफ एवं गवाहो को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया । आरोपी प्रकाश रात्रे पिता धनउ राम रात्रे उम्र 28 साल साकिन पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग के थैला में 5 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरिकेन मे 5 लीटर एवं एक-एक लीटर वाली 2 बिस्लरी बाटल मे 2 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब भरी हुई जुमला 7000 ML कुल जुमला 7 लीटर किमती 1400रूपये एवं एक काले रंग की बिना नबर प्लेट के मोटर सायकल किमती 7000 रूपये कुल जुमला रकम 8400 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।
इसी तरह खल्लारी पुलिस ने मुखबिर सुचना मिला की संतोषी नगर भीमखोज में एक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते रखी है पुलिस स्टाफ एवं गवाहो को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया । आरोपीया धरमीन नेताम पति पापाराव नेताम उम्र 45 साल साकिन वार्ड नं 04 संतोषी नगर भीमखोज थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक 5 लीटर वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरिकेन मे 5 लीटर एवं एक 2 लीटर वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरिकेन में 2 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब भरी हुई जुमला 7000 ML किमती 1400रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया. आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।