कोमाखान : 50 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार..
कोमाखान पुलिस ने 28 जनवरी को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिलने पर एक सफेद रंग की रिनाल्ट ट्रिवर कार क्रमांक UP32MJ0411 में दो व्यक्ति को अवैध रूप से गांजा रखकर विक्रय के लिये ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर लाते हुए पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि ग्राम टेमरी नाका में उक्त वाहन के आने पर रोककर पुछताछ करने पर वाहन क्रमांक UP32MJ0411 को चलाने वाला व्यक्ति अपना नाम सुधांशु मिश्रा पिता सतीश मिश्रा उम्र 27 साल निवासी जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश एवं बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मोहित वर्मा पिता प्रमोद कुमार वर्मा उम्र 27 साल निवासी जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया.
पुलिस नें जिन्हे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर वाहन क्रमांक UP32MJ0411 को चेक करने पर डिग्गी में दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 50 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने पर उक्त आरोपीगण के संयुक्त कब्जे से (1) 02 नग सफेद रंग के प्लास्टिक की बोरी में जिसमें कुल 50 किलो ग्राम अवैध मादक वनस्पत्ति गांजा कीमती 10,00,000/ (2) एक सफेद रंग की रिनाल्ट ट्रिवर कार क्र. UP 32 MJ 0411 है, कीमती 7,00,000/ रूपये का (3) नगदी रकम 3000/रूपये (4) एक एप्पल कंपनी का काले रंग का मोबाईल फोन कीमती 10000/रूपये का (5) एक लावा कंपनी का काले रंग का की पैड मोबाईल कीमती 1000/रूपये जुमला कीमती 17,14000 / रूपये को जप्त कर आरोपीगण (1) सुधांशु मिश्रा पिता सतीश मिश्रा उम्र 27 साल निवासी बाबदपुर थाना बड़गांव जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश (2) मोहित वर्मा पिता प्रमोद कुमार वर्मा उम्र 27 साल निवासी सैतपुर थाना सैतपुर कोतवाली जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश को विधिवत गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई ।
आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 16/2022 धारा 20(b) ndps act पंजीबद्ध कर अरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही सउनि शिव कुमार प्रसाद आरक्षक- कृष्णा पटेल, हरीश साहू, योगेश ध्रुव, जुनैद खान द्वारा की गई।