पटेवा : मोबाइल छीनकर भागे दो अज्ञात बाइक सवार, मामला दर्ज. - CG Sandesh

पटेवा : मोबाइल छीनकर भागे दो अज्ञात बाइक सवार, मामला दर्ज.

पटेवा थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनकर भागे दो अज्ञात बाइक सवार, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गजेन्द्र साहू ने पुलिस को बताया कि वह 06 नवम्बर 2021 को उसका लड़का देवा साहू पैदल घुमने घर से निकला था, शाम को उसका लड़का देवा साहू घर आकर बताया कि शासकीय हाई स्कूल झलप तरफ से घुम फिर कर वापस पैदल घर आ रहा था, बस्तीपारा झलप पानी टंकी के आगे पहुंचा था तभी शाम करीबन 06:30 बजे सामने से मोटर सायकल से दो व्यक्ति आये एवं उसके हाथ में रखे उसके मोबाईल ओप्पो कंपनी A15 माडल को छीनकर भाग रहे थे, जिसका पीछा छिलपावन चौक तक किया, किन्तु दोनो व्यक्ति मोटर सायकल को तेजी से चलाकर भाग गये । उसका लड़का देवा साहू का मोबाईल ओप्पो कंपनी का A15 माडल है, जिसमें जीवो का सीम लगा था, कीमती लगभग 9,000 रूपये का मोटर सायकल में सवार दो अज्ञात व्यक्ति छीनकर भाग गये । 28 जनवरी 2022 को पता चला कि झलप में एक व्यक्ति मोबाईल बेचने के फिराक में पकड़ा गया है, तब थाना आकर पता किया उसके लड़के के जिस मोबाईल को छीनकर भाग गये थे, जिसे थाना पटेवा पुलिस वाले पकड़े है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा  34-IPC, 392-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

इसी तरह प्रेमलाल चन्द्रसेन ने पुलिस को बताया कि 06 नवम्बर 2021 को वह अपने पत्नी ममता सेवर एवं साला अभिषेक रात्रे के साथ मढई मेला देखने कार से चौकबेड़ा गये थे । चौकबेड़ा में मेला बाजार से दूर अपने कार को खड़ी कर पैदल मढई मेला देखने गये थे, मढई मेला घुमकर पैदल अपने कार के पास आ रहे थे, रास्ता सुनसान एवं अंधेरा होने से मोबाईल का टार्च जलाया था एवं मोबाईल उसके बच्चा के हाथ में था जिसे वह गोद मे लिया था । अनिल चन्द्राकर के घर के पीछे रोड में चल रहे थे तभी शाम करीबन 07:15 बजे एक मोटर सायकल से 02 लड़के पीछे तरफ से आये एवं मोटर सायकल की गति धीमा कर उसके गोद में उसका बच्चा मेरांस के हाथ में रखे मोबाईल को मोटर सायकल के पीछे बैठा व्यक्ति छीनकर दोनो व्यक्ति बावनकेरा की ओर भाग रहे थे, वह कुछ दूर पीछा भी किया किन्तु वे लोग तेजी से मोटर सायकल चलाते भाग गये । दो अज्ञात लड़के जो उसके मोबाईल को छीनकर ले गये है । उसके मोबाईल ओप्पो कंपनी A-15 माडल जिसका IMEI NO. 868987058003772 है, जिसमें जीवो कंपनी का सीम लगा था । दो अज्ञात व्यक्ति उसके मोबाईल ओप्पो कंपनी A-15 माडल कीमती 10,000 रूपये का छीन कर ले गया । वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नही कराया था 28 जनवरी 2022 को पता चला कि एक लड़का झलप में मोबाईल बेचने घूम रहा था, जिसे थाना पटेवा पुलिस वाले पकड़े है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा  34-IPC, 392-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें