सरायपाली : होटल के पीछे से लोगो को शराब पिलाने का साधन उपलब्... - CG Sandesh

सरायपाली : होटल के पीछे से लोगो को शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस को 28 जनवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कांशीपाली का मोहन थोइया अपने होटल के पीछे में लोगो को शराब पीने की अवैध साधन शराब,पानी पाउच,गिलास,चखना उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम ग्राम कांशीपाली रवाना हुआ मुखबीर सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी मोहन थोइया अपने होटल के पीछे लोगो को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते गवाहो के सामने रंगे हाथो पकडा गया.

आरोपी के कब्जे से एक एक पौवा देशी प्लेन सील पैक मदिरा 180mlभरी हुयी, एक पौवा देशी प्लेन सील टुटी हुई करीबन 50ml भरी जुमला 230ml कीमती 100 रू0, 05 नग डिस्पोजल गिलास, 05 नग पानी पाउच, 05 फल्ली पैकेट की चखना कीमती करीबन 40 रू0 जुमला कीमती 140 रू0 जप्त किया गया.

आरोपी मोहन थोइया पिता इतवार सिंह साहू उम्र 28 साल साकिन कांशीपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद(छ.ग.) का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें