बागबाहरा: घुंचापाली मां चंडी मंदिर में आने वाले भालू पर तीर से हमला, अपराधियों की खोजबीन जारी
बागबाहरा: घुंचापाली मां चंडी मंदिर में आने वाले एक भालू की घायल होने की ख़बर सामने आई है. भालू पर अज्ञात व्यक्ति ने तीर से हमला किया है. घटना की सुचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद भालू को ईलाज के लिए जंगल सफारी भेजा गया है.
भालू की विशेष देखरेख करने वाले सुरक्षा श्रमिक महेश चंद्राकर ने मंदिर आने पर घायल भालू को देखा तब इसका खुलासा हुआ. भालू के शरीर पर नुकीली तीर लगी हुई थी. जिसे वो निकालने का प्रयास कर रहा था लेकिन, 4 इंच तीर ठस के उसके पैर में ही टूट गई. बताया जा रहा है घायल भालू 9 साल का नर भालू है.
भालू पर लगे तीर को निकालकर जंगल सफारी में उपचार किया जा रह है. अभी भालू की हालत सामान्य बतायी जा रही है. बागबाहरा वन विभाग द्वारा अज्ञात अज्ञात के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है और अपराधियों की खोजबीन की जा रही है.