तेंदूकोना : नाबालिग का अपरहण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पंजाब से आरोपी को गिरफ्तार करने में हासिल की सफलता.
तेंदूकोना पुलिस ने 7 जनवरी को एक नाबालिग लड़की के लापता होने पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था. जिसपर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए नाबालिग को आरोपी के कब्जे से छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है.
पुलिस ने बताया कि मामले में विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेमभूरकर साहू व अनुभागिय अधिकारी पुलिस बागबाहरा कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेंदूकोना के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अपहर्ता एंव संदेही के पता तलाश पर पुलिस टीम गठित कर जिला बरनाला पंजाब से 25 जनवरी को अपहर्ता को आरोपी नामदीप सिंह उर्फ कालू के कब्जे से बरामद किया.
पुलिस ने विवेचना में अपराध धारा 366, 376 (2) (झ) (ढ) भादवी एवं 4,6 पास्को एक्ट का घटित होना पाए जाने से एवं सहयोगी आरोपी ट्विंकल यादव को धारा सदर 120 बी भादवी 17 पास्को एक्ट के तहत आरोपी गणों को समय सदर में गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा.
संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक मल्लिका बनर्जी तिवारी, प्रधान आरक्षक 173 ललित चंद्राकर आरक्षक 248 विजय सोनी महिला आरक्षक 660 नीरा यादव द्वारा की गई.