तेन्दूकोना : गली में लोगों को बिठाकर अवैध शराब पिलाने पर कार... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : गली में लोगों को बिठाकर अवैध शराब पिलाने पर कार्यवाही.

तेन्दूकोना पुलिस को 29 जनवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम बुंदेली सतनामी पारा का नरेन्द्र बंजारे अपने मकान के बाजू आम गली में लोगों को बिठाकर अवैध रूप से शराब पीने के लिए डिस्पोजल गिलास एवं पानी पाऊच उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर की बताये स्थान सतनामी पारा बुंदेली आरोपी के मकान के पास पहुंचा जहां एक व्यक्ति लोगों को शराब पीने के लिए डिस्पोजल गिलास एवं पाली पाऊच उपलब्ध कराते मिला. शराब पी रहे लोग एवं शराब पीलाने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा शराब पीलाने वाला व्यक्ति पकड़ा गया। शराब पीने वाले लोग घर बाड़ी की आड़ लेकर भाग गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम नरेन्द्र बंजारे पिता कन्हैया लाल बंजारे उम्र 38 वर्ष निवासी सतनामी पारा वार्ड नं 01 बुंदेली चौकी बुंदेली का होना बताया.

आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक पन्नी में रखी हुई करीब 100ML हाथ भट्ठी से बना हुआ महुआ शराब दो नग डिस्पोजल गिलास एवं एक नग पानी पाऊच किमती करीबन 50/- रूपये को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें