बागबाहरा : चण्डी माता मंदिर के दान पेटियो का ताला तोड़कर अज्ञ... - CG Sandesh

बागबाहरा : चण्डी माता मंदिर के दान पेटियो का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो ने की लाखो की चोरी.

महासमुन्द जिले के बागबाहरा के चंडी मंदिर में चोरी की घटना हुई है। अज्ञात आरोपी ने मंदिर से लाखों के आभूषण और नगदी रकम पर हाथ साफ किया है। सुबह मंदिर के पुजारी को चोरी के बारे में पता चला। मंदिर ट्रस्ट ने बागबाहरा पुलिस को चोरी की सूचना दी। जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस डाग स्वाक्ड के मदद से खोजबीन शुरू की। बता दें कि मंदिर में लगे सीसीटीवी में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है।

दानवीर शर्मा ने पुलिस को बताया कि माता चण्डी मंदिर ट्रस्ट का सचिव है । 31 जनवरी 2022 को सुबह लगभग 05.00 बजे मंदिर के पूजारी टिकेश्वर प्रसाद तिवारी ने फोन से सुचना दी की रोज की भांति शाम मंदिर की आरती होने बाद रात्रि 09.00 बजे के आसपास मंदिर के सभी दरवाजों में ताला लगाकर मंदिर को बंद किया और अपने रूम विश्राम करने चला गया सुबह 05.00 बजे मंदिर में पूजा व्यवस्था सफाई आदि के लिए गया तो मुख्य दरवाजे का ताला को खोलकर अंदर गया जाकर देखा कि दान पेटियां अस्त व्यस्त पड़ी हुई थी उसके ताले टूटे हुये थे तथा साईड का दरवाजा जिधर से नारियल प्रसाद तैयार किया जाता है उसका ताला लटकाने वाली पट्टी टूटी हुई तथा दरवाजा खुला हुआ था मंदिर में अज्ञात चोर द्वारा रात्रि 31 जनवरी 2022 के रात्रि 01.00 बजे से 04.00 बजे के मध्य दान पेटियों में रखी नगदी एवं माता की सोने की टीका एवं नथ को चोरी कर ले गया है.

तब पार्थी ने तत्काल डायल 112 एवं थाना में जाकर टीआई को उक्त घटना को जानकारी फोन के माध्यम से दिया इस दरम्यान ट्रस्ट के अध्यक्ष व पदाधिकारी घटना स्थल पर पहूंचे थाने में जानकारी देने के बाद वहां से वह भी घटना स्थल चण्डी मंदिर पहूंचा देखा कि नारियल प्रसाद तैयार करने वाले क्षेत्र की तरफ का दरवाजा खुला हुआ था दरवाजे के पट्टी ताला लगाने वाली टूटी हुई थी मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने रखी बड़ी दान पेटी अपने स्थान से हटी हुई तथा उसका एक ताला टूटा हुआ था उसके अंदर से नगदी रकम निकली थी तथा साईड में दो दान पेटियों की ताले टूटे हुये थे उसमें भी रकम गायब थी इसके अलावा पीछे की दो दान पेटियो का ताला टूटा हुआ था उसमें से भी रकम गायब थी सभी दान पेटियों में कुछ नोट व चिल्हर बची हुई थी इसके अलावा माता के मस्तक पर लगा सोने का बड़ा टीका वजनी लगभग 20 ग्राम कीमती करीबन 85000 रूपये एवं 02 सोने की नथे लगभग 06-07 ग्राम कीमती करीबन 20000 रूपये एवं दान पेटियो से नगदी रकम लगभग 75000 रूपये जुमला रकम 180000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें