धारदार हथियार से हत्या करके मुंह में ठूंसी शराब की बोतल - CG Sandesh

धारदार हथियार से हत्या करके मुंह में ठूंसी शराब की बोतल

बिलासपुर जिले के परसदा के एक किराना व्यापारी की हत्या कर दी गयी है. व्यापारी भगतराम कौशिक घर से खाना खाकर दुकान में सोने गया था. तभी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के अंदर ही भगतराम कौशिक के मुंह पर शराब की बोतल डालकर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. सुबह जब भगत राम घर नहीं पहुंचा तो उसका छोटा पुत्र विकास कौशिक दुकान पहुंचा और देखा की पिता जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुए है और किसी ने हत्या कर दी है.

यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई. मौके पर पहुंची चकरभाटा पुलिस जांच पड़ताल शुरू की और इसकी सूचना अधिकारियों को दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. टीम में मौजूद चकरभाटा सीएसपी गरिमा द्विवेदी, चकरभाटा प्रभारी मनोज नायक, सिरगिट्टी प्रभारी फैजुल शाह और सागर पाठक मौके पर डटे रहे. इस मामले में परिजनों का कहना है कि मृतक का किसी से वाद-विवाद भी नहीं था. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गयी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें