बीपीएनएल में 10वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के उम्मीदवारों के ... - CG Sandesh

बीपीएनएल में 10वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के उम्मीदवारों के लिए निकली 7875 पदों पर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्‍मीदवारों के लिये भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड एक बेहतर मौका लेकर आया है. भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (बीपीएनएल) ने 7875 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर के उम्मीदवार बीपीएनएल के अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी से प्रारंभ हो चुकी है एवं 3 फरवरी 2022 आवेदन करने की अंतिम तारीख है. न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष रखी गई है. उम्मीदवारों का चयन तीन स्तर पर किया जाना है, सबसे पहले ऑनलाइन टेस्ट, दूसरा इंटरव्यू और तीसरा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन. इन 3 स्तरों को पार करने वाले उम्मीदवारों का ही चयन किया जाएगा.

योग्यता: किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान, बोर्ड या यून‍िवर्स‍िटी से 10वीं, ग्रेजुएशन, पीजी या इसके समानान्‍तर डिग्री लेने वाले उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क:

ट्रेनिंग कंट्रोलिंग ऑफिसर एप्‍ल‍िकेशन फीस : 944

ट्रेनिंग इनचार्ज एप्‍ल‍िकेशन फीस : 826

ट्रेनिंग कोऑर्डिनेट: 708

ट्रेनिंग असिस्‍टैंट: 590

वेतन:

ट्रेनिंग कंट्रोलिंग ऑफिसर : 21700

ट्रेनिंग इनचार्ज एप्‍ल‍िकेशन फीस : 18500

ट्रेनिंग कोऑर्डिनेट : 15600

ट्रेनिंग असिस्‍टैंट : 12800

उम्मीदवार बीपीएनएल की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.bharatiyapashupalan.com/Home पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें