पिथौरा : सिर में चोट मारकर हत्या, खेत के मेड में मिला था शव. - CG Sandesh

पिथौरा : सिर में चोट मारकर हत्या, खेत के मेड में मिला था शव.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अज्ञात मृतक पुरूष उम्र करीब 25-30 वर्ष की जांच किया जांच दौरान अज्ञात मृतक की पहचान मृतक के पिता दासरथी भोई उम्र 72 वर्ष निवासी गिधपुरी थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार ने अपने पुत्र मुकेश भोई पिता दासरथी भोई उम्र 31 वर्ष निवासी गिधपुरी थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार के रूप में पहचान किया।

मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी 2022 के सुबह करीब 07 बजे अपने खेत में लगे रवि फसल धान को देखने गया था जहां देखा गया कि एक अज्ञात पुरूष उम्र करीब 25-30 वर्ष का शव खेत के मेड में चित हालत में पडा था मृतक काला स्वेटर आसमानी रंग का फूलपेंट पहना मिला था.

घटनास्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण प्रार्थी, पी.एम. रिपोर्ट, प्रार्थी, गवाहों एवं परिजनों के कथन से अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक मुकेश भोई को किसी ठोस वस्तु से सिर में मारकर अंदरूनी चोंट पहुंचाकर हत्या करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 302 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें