सांकरा : अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत.
सांकरा थाना अंतर्गत NH 53 रोड नारायणपुर के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
रूपधर पटेल ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी 2022 को खेत गये थे जो करीबन 07/30 बजे उसके बडे पिताजी रतिलाल पटेल खेत से वापस अपने घर नारायणपुर मोटर सायकल नीला कलर प्लेटिना क्रमांक CG06 GV 2499 से आ रहे थे कि NH 53 रोड नारायणपुर के पास अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते उसके बडे पिताजी रतिलाल पटेल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे उसके बडे पिताजी मोटर सायकल सहित रोड किनारे पडे थे जिससे रतिलाल पटेल के पुत्र दुर्योधन पटेल ने देखा जिसके सिर, ठुढ्ढी, हाथ, पैर में चोट आया था तथा मौके पर उसके पिताजी रतिलाल पटेल का मौत हो गया तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.