सांकरा: खेत में लकड़ी बीनने गयी युवती से किया दुष्कर्म
सांकरा थाना क्षेत्र के एक गाँव से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है की जब वह खेत में लकड़ी बीनने गयी थी तभी आरोपी मेहत्तर लाल ओगरे लड़की को अकेले देखकर आया और हाथ, बांह पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा और युवती के चिल्लाने के बाद भी उसने बलात्कार किया. युवती ने पुलिस को बताया की उसके बाद भी आरोपी धमकी देकर बलात्कार करता था.
युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 2 (छ), 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें