पिथौरा: जहर सेवन करने से मौत - CG Sandesh

पिथौरा: जहर सेवन करने से मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली निवासी व्यक्ति ने 19 जनवरी की दोपहर करीब 02:25 बजे अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जन्मजय बरिहा पिता सुखमणी उम्र 30 साल ग्राम डूमरपाली का निवासी था. पुलिस ने मामले की ‍रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें