बसना : राईस मिल के सामने से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बसना : राईस मिल के सामने से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत जगदीशपुर रोड मालती राईस मिल के सामने से मोटर सायकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कश्यप साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जीराडबरी का रहने वाला है । मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेंडर प्लस रंग काला नीला क्रमांक CG 04 CV 9676 कीमती करीबन 10,000/- रूपये जो उसके नाम से रजिस्टर्ड है. 20 जनवरी को रात्रि करीबन 08.00 बजे अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेंडर प्लस को जगदीशपुर रोड मालती राईस मिल नरसिंगपुर के सामने खडी कर राईस मिल अंदर चला गया था । आंधा घंटा बाद वापस आने पर उसकी मोटर सायकल जहां खडी किया था वहां नही था आसपास पता तलाश किया कोई पता नही चला कोई अज्ञात चोर के द्वारा उसकी मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें