सरायपाली : 04 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

सरायपाली : 04 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

सरायपाली थाना अंतर्गत चौकी बलौदा में मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को शराब बिक्री करने वास्ते रखा है पुलिस की टीम घटनास्थल ग्राम किसडी रवाना होकर मौके पर रेड कार्यवाही किया शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर एक संदेही कुछ सामान रखे पकडा गया जिसे नाम पता पूछने पर उक्त संदेही द्वारा अपना नाम राजेश यादव बताते सामान के बारे में पूछने पर बिक्री करने महुआ शराब रखना बताया जिसकी सहमती लेकर स्वतंत्र गवाहन स्वयं व पुलिस स्टाफ की तलाशी देकर संदेही की तलाशी ली गई जिसके पास से एक 05 ली0 वाली सफेद रंग की जरकीन में भरी 04 लीटर महुआ शराब कीमत 800 रू0 व बिक्री रकम 120 रू0 बरामद हुई.

आरोपी राजेश यादव 28 वर्ष सा0 देवलभाठा थाना सरायपाली का कृत्य धारा 34(1) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।


अन्य सम्बंधित खबरें