महासमुन्द : ट्रक का चक्का चढने से स्कूटी सवार की मौत, चालाक के ख़िलाफ मामला दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 फरवरी के मृतक राजेन्द्र साव पिता हेमसागर साव उम्र 20 साल ग्राम छोटे ढाबा थाना बसना के मर्ग जांच किया गया.
पुलिस ने बताया कि मृतक उनके साथी हेमराज साहू ग्राम घोंच थाना तेन्दुकोना जिला महासमुन्द के साथ स्कूटी क्रमांक CG06 GL 4587 में बैठकर बरोंडा चौक की ओर से सिटी महासमुन्द की ओर आ रहा था कि थाना महासमुन्द के सामने पहूंचा था उसी समय हाईवा क्रमांक CG06M 1605 का चालक गणेश राम साहू के द्वारा अपने हाईवा को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पिछे से आकर स्कूटी CG06 GL 4587 एवं उसमें बैठकर आ रहे पिछे में राजेन्द्र साव एवं चलाने वाले चालक हेमराज साहू को ठोकर मार दिया जिससे हेमराज साहू को साधारण चोटे आयी साथ में राजेन्द्र साव के बांया जांघ में ट्रक का चक्का चढने से गंभीर चोटे आयी जिसे ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल महासमुन्द ले गये थे. जिसे डाक्टर द्वारा जांच कर मौत होना बताये की मर्ग जांच पर से अपराध धारा 279,337,304 (A) भादवि0 का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।