बसना : सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपल... - CG Sandesh

बसना : सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 02 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिला कि पौंसरा चौंक मेन रोड के पास में मनीराम चौहान नामक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के निशानदेही पर ग्राम पौंसरा चौक पहुंचा पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम मनीराम चौहान उम्र 60 निवासी बरपेलाडीह थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब का 180 एमएल का खाली शीशी 2. दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें