महासमुंद : दो मोटर साइकल आपस में भिड़े, एक घायल.
थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम परसकोल रोड में दो मोटर साइकल आपस में भिड़े, एक घायल जिसपर पार्थी ने पुलिस से शिकायत की है.
प्रेमलाल सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी 22 को ग्राम भलेसर से छठ्ठी कार्ड बांट कर अपने गांव चिंगरौद जाने ग्राम परसकोल बस्ती को पार कर शाम 05/30 बजे रोड पर आया था उसी समय महासमुन्द की ओर से मोटर सायकल क्रमांक CG04HK 3348 का चालक सचिन माकण्डेय ग्राम साराडीह का अपने वाहन को मोटर सायकल को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते आकर उसकी मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसके दांये पैर की एडी में काफी चोट आयी है । उसे ग्राम लाफीन खुर्द के सुंदर साहू एवं चिंगरौद के देवेन्द्र साहू ने ईलाज के लिये सोहम हॉस्पिटल लेकर गये जहां भर्ती होकर वह 31 जनवरी 2022 तक अपनी ईलाज करा रहा था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.