सरायपाली : खेत में लगे मोटर पंप, पाईप एवं केबल वायर चोरी, मा... - CG Sandesh

सरायपाली : खेत में लगे मोटर पंप, पाईप एवं केबल वायर चोरी, मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम साल्हेपाली खेत में लगे मोटर पंप, पाईप एवं केबल वायर चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्रार्थी प्रीतपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि ग्राम साल्हेपाली चौकी बलौदा में उसकी कृषि भूमि स्थित है. जिसमें शासन द्वारा सोलर ऊर्जा के तहत सिंचाई हेतु सबमर्सिबल पम्प लगाया गया था जिसे वह 17 दिसम्बर 21 को सिंचाई के दौरान देखा था तथा 23 दिसम्बर 21 के दोपहर करीबन 12.00 बजे अपने खेत में आकर देखा तो उसका 03 HP का कास्मो कम्पनी का सबमर्सिबल पम्प व लगभग 50 मीटर पाईप व 50 मीटर केबल वायर जू0 की0 10,000रू. को कोई अज्ञात व्यक्ति उस दौरान चोरी कर ले गया था जिसका वह आसपास पता किया जिसका अभी तक पता नहीं चला. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें