सरायपाली : इंडिगो कार के ठोकर से बाइक सवार को लगी चोट, हालत गंभीर.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम सागरपाली रोड में इंडिगो कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गोपीनाथ बरिहा ने पुलिस को बताया कि 02 फरवरी 22 को वह काम करने खेत गया था कि लगभग दिन के 12 बजे उसका भतीजा बिरेंद्र बरिहा उसे बुलाने गया था जो बताया कि उसका लड़का वेणुधर तथा उसकी मां गणाईन बाई का ग्राम सागरपाली रोड संतोष वेल्डिंग दुकान के पास एक्सीडेंट हो गया है कि सूचना पाकर वह तत्काल घटनास्थल आया। तो देखा उसका लड़का वेणुधर के दोनों पैर के घुटने के पास, हाथ के कोहनी में, दाहीने पैर के पंजा, मस्तक में एवं चेहरा में चोट लगा है तथा उसकी मां गड़ईन बाई के दाहीने पैर के घूटने में गंभीर चोट लगा है तथा बायें पैर का घूटना के नीचे पिंडली के पास गंभीर चोट लगकर खून निकला है पैर का हड्डी टूट गया है तथा सिर में माथा के पास चोट लगा है। मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि इंडिगो कार क्र. OD15F 9745 का चालक संतलाल पटेल ग्राम सानपंधी के द्वारा अपने कार को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसका लड़का वेणुधर बरिहा के मो0सा0 CG04 DN 5735 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है। एक्सीडेंट से उसका लड़का एवं उसकी मां मोटर सायकल से गिर गये थे उसका लड़का मोटर सायकल से ग्राम भौंरादादर से सरायपाली जा रहा था और पीछे उसकी मां मोटर सायकल में बैठी थी। दोनों को ईलाज हेतु डायल 112 वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये हैं ।घटना को आसपास के लोग देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.